Latest Update

जानिए कैसे हुआ,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन

Getting your Trinity Audio player ready...

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव (Chief Minister and Mainpuri MP Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुड़गांव के मेदान्ता हॉस्पिटल में निधन हो गया है।जानकारी के मुतचाबिक उन्हें गुरुग्राम के मेदांता (Medanta Hospital in Gurugram)अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। बता दे कि उनका शनिवार सुबह निधन हो गया हैं। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं।

1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई

साधना गुप्ता औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। साल 1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी। साधना गुप्ता की भी पहले शादी हो चुकी थी। लेकिन पति के साथ ज्यादा दिन नहीं बनी और चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। जिसके बाद साधना गुप्ता और मुलायम सिंह ने शादी कर ली थी, साधना गुप्ता मुलायम सिंह से 20 साल छोटीं थीं।

मुलायम सिंह यादव कीू दूसरी पत्नी

गौरतलब हैं कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी (Malti Devi) था। जो अखिलेश यादवf (Akhilesh Yadav) की माता हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी का नाम है साधना गुप्ता। मौलूम हो साधना गुप्ता एलडीए में कार्यरत थी। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण भी हो गया था।साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। मौलूम हो साधना गुप्ता एलडीए में कार्यरत थी। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण भी हो गया था।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!