Latest Update

20 रूपए सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल, पीएम मोदी ने दिया संकेत

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली: महंगे पेट्रोल-और डीजल से परेशान चल रहे देश के आम आदमी के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। जी दरअसल जल्द ही आपको महंगा पेट्रोल-डीजल भरवाने से बड़ी राहत मिलने वाली है और इस बात का संकेत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है।

आप सभी को बता दें कि बीते दिन विश्व पर्यावरण दिवस था और इस दिन पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘भाकत ने पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल मिलाने में बड़ी कामयाबी और उपलब्धि हासिल की है। भारत ने तय वक्त से 5 महीने पहले ही पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल ब्लेंडिंग करने के के लक्ष्य को पूरा कर लिया है।’

आगे उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, ‘साल 2014 में भारत में केवल डेढ़ फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग की जाती थी। पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को हासिल करने से तीन फायदे हुए हैं। पहला इससे करीब 27 लाख टन कार्बन एमिशन कम हुआ है। दूसरा,भारत को 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। और तीसरा इथेनॉल ब्लेंडिंग की वजह से देश के किसानों को 8 सालों के भीतर ही 600 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।’

आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही केंद्रीय राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे संकेत दिए थे कि देश में जल्द ही इथेनॉल से चलने वाले वाहन शुरू हो सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए वे सरकार और कंपनियों के स्तर पर बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं सरकार ग्रीन और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि, इथेनॉल ब्लेंडिंग के बढ़ने से लोगों को मंहगा पेट्रोल-डीजल खरीदने से राहत मिलेगी। आपको जानकारी हो कि इथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने हर लीटर ईंधन के इस्तेमाल पर करीब 20 रुपये की बचत हो सकेगी। सरकार ने साल 2025 तक पेट्रोल में करीब 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा है।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!