Latest Update

रुड़की, मनोकामना पूर्ण श्री पंचशील कालीमाता मंदिर, जहां लगातार 40 दिन माता के मंदिर पर आने से होती है सबकी मनोकामना पूर्ण

महाकाल की काली। ‘काली’ का अर्थ है समय और काल। ऐसा ही एक मंदिर हरिद्वार जिले के रूड़की शहर मे स्थित है , मनोकामना पूर्ण काली माता मन्दिर जो की श्री पंचशील कालीमाता मन्दिर के नाम से प्रसिद्ध है, जहा दूर दूर से लोग माता के दर्शन को आते है ,और मां का आर्शीवाद प्राप्त करते है, यह मंदिर बाया नहर किनारे कावड़ पटरी सिविल लाइन पर स्थित है आप भी एक बार मां काली माता के मन्दिर जरुर आए और मां का आर्शीवाद प्राप्त करें,भयानक अंधकार और श्मशान की देवी। वेद अनुसार ‘समय ही आत्मा है, आत्मा ही समय है’। मां कालिका की उत्पत्ति धर्म की रक्षा और पापियों-राक्षसों का विनाश करने के लिए हुई है।काली को माता जगदम्बा की महामाया कहा गया है। मां ने सती और पार्वती के रूप में जन्म लिया था। सती रूप में ही उन्होंने 10 महाविद्याओं के माध्यम से अपने 10 जन्मों की शिव को झांकी दिखा दी थी।नाम : माता कालिका

शस्त्र : त्रिशूल और तलवार

वार : शुक्रवार

दिन : अमावस्या

ग्रंथ : कालिका पुराण

मंत्र : ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं परमेश्वरि कालिके स्वाहा

दुर्गा का एक रूप : माता कालिका 10 महाविद्याओं में से एक

मां काली के 4 रूप हैं- दक्षिणा काली, शमशान काली, मातृ काली और महाकाली।

राक्षस वध : माता ने महिषासुर, चंड, मुंड, धूम्राक्ष, रक्तबीज, शुम्भ, निशुम्भ आदि राक्षसों के वध किए थे।

कलियुग में 3 देवता जाग्रत कहे गए हैं- हनुमान, कालिका और भैरव। कालिका की उपासना जीवन में सुख, शांति, शक्ति, विद्या देने वाली बताई गई है। मां कालिका की भक्ति का प्रभाव व्यावहारिक जीवन में मानसिक, शारीरिक और सांसारिक बुराइयों के अंत के रूप में दिखाई देता है जिससे किसी भी इंसान के तनाव, भय और कलह का नाश हो जाता है।हिन्दू धर्म में सबसे जागृत देवी हैं मां कालिका। मां कालिका को खासतौर पर बंगाल और असम में पूजा जाता है। ‘काली’ शब्द का अर्थ काल और काले रंग से है। ‘काल’ का अर्थ समय। मां काली को देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं में से एक माना जाता है।कालिका के दरबार में जो एक बार चला जाता है उसका नाम-पता दर्ज हो जाता है। यहां यदि दान मिलता है तो दंड भी। आशीर्वाद मिलता है तो शाप भी। यदि आप कालिका के दरबार में जो भी वादा करने आएं, उसे पूरा जरूर करें। जो भी मन्नत के बदले को करने का वचन दें, उसे पूरा जरूर करें अन्यथा कालिका माता रुष्ट हो सकती हैं। जो एकनिष्ठ, सत्यवादी और वचन का पक्का है समझो उसका काम भी तुरंत होगा।

पंडित श्री ओम जी वैदिक

संपर्क सूत्र ,9412904343

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!