Latest Update

भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के संयोजक बने पंडित सौरव भूषण शर्मा।

रुड़की ब्राह्मण समाज की एक आवश्यक बैठक सौरव भूषण शर्मा जी के निवास स्थान 175 साकेत कॉलोनी में संपन्न हुई।बैठक में भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के उपलक्ष में भगवान परशुराम शोभायात्रा के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।बैठक की अध्यक्षता भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक श्री जेपी शर्मा जी ने की।बैठक का संचालन पंडित राजकुमार शर्मा जी ने किया।बैठक में जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा संरक्षक पंडित रामानंद शर्मा जी , पंडित सतीश शर्मा, पंडित ललित शर्मा ,पंडित अरुण शर्मा , पंडित राहुल शर्मा, पंडित सचिन शर्मा , पंडित विजय भार्गव,भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक पंडित जेपी शर्मा, नगर महामंत्री अरुण कुमार शर्मा नगर उपाध्यक्ष पंडित अमरीश शर्मा , पंडित सतीश शर्मा पंडित राजकुमार शर्मा, पुरोहित समाज के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल जी , पंडित रोहित शर्मा ,महिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक जीइन सभी ने पंडित सौरव भूषण शर्मा जी को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी दी , पंडित राहुल शर्मा एवं पंडित अरुण शर्मा को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा 15 मई 2022, दिन रविवार,

समय 3: 00 बजे दुर्गा चौक से आरंभ होकर आर्य कन्या स्कूल से नगर निगम पुल से अनाज मंडी होते हुए पुरानी तहसील से सब्जी मंडी चौक होते हुए बीटी गंज बाजार में भव्य समापन कार्यक्रम के बाद समाप्त होगी।शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र शोभा यात्रा में शामिल झांकियां रहेंगी।बैठक में जेपी शर्मा जी ने कहा कि रुड़की में पिछले कई वर्षों से ब्राहमण समाज भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में उनकी शोभा यात्रा का आयोजन करता रहा है और यह शोभा यात्रा एक भव्य रूप लेती जा रहा है।बैठक में जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा जी ने कहा कि रुड़की में सभी ब्राह्मण समाज संयुक्त रूप से भगवान परशुराम शोभायात्रा में प्रतिभाग करते आ रहे है यह गर्व की बात है के संपूर्ण ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है।कार्यक्रम के संयोजक सौरव भूषण शर्मा जी ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों की ही भगवान नहीं है अपितु वह सभी सनातन धर्मयों के भगवान हैं इसीलिए भगवान परशुराम शोभायात्रा में सभी सनातन धर्म के मानने वालों को प्रतिभाग करना चाहिए।बैठक में भारतीय ब्राह्मण समाज के नगर महामंत्री अरुण कुमार शर्मा जी एवं नगर उपाध्यक्ष अमरीश शर्मा जी ने कहा कि हम अपनी इकाई द्वारा भगवान परशुराम शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे औरों को भी उपरोक्त शोभायात्रा में आने के लिए प्रेरित करेंगे।सह संयोजक राहुल शर्मा जी ने कहा कि शोभायात्रा में रुड़की के ही नहीं बल्कि रुड़की के बाहर से भी बैंड वालों को बुलाया जाएगा जो शोभा यात्रा को और भव्य बनाने में कारगर साबित होंगे।महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक जी ने कहा कि अबकी बार ब्राह्मण समाज जो अपने आराध्य भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकालने जा रहा है उसमें ब्राह्मण समाज की महिलाएं भी प्रतिभाग करेंगी।बैठक में अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा संरक्षक पंडित रामानंद शर्मा जी , पंडित सतीश शर्मा पंडित ललित शर्मा ,पंडित अरुण शर्मा , पंडित राहुल शर्मा, पंडित सचिन शर्मा , पंडित विजय भार्गव,भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक पंडित जेपी शर्मा, नगर महामंत्री अरुण कुमार शर्मा नगर उपाध्यक्ष पंडित अमरीश शर्मा , पंडित सतीश शर्मा पंडित राजकुमार शर्मा, पुरोहित समाज के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल जी , पंडित रोहित शर्मा ,महिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक जी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!