Latest Update

रुड़की के आदर्श नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई खुद को फांसी। वास्तविकता की जांच में जुटी पुलिस।

आज रुड़की के आदर्श नगर कॉलोनी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में खुद को फांसी लगा ली। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है की सुबह अपने दो बच्चों को स्कूल एवं अपने पति के काम पर जाने के पश्चात महिला ने खुद को कमरे में बंद कर के खुद को फांसी लगा ली। आसपास के लोगों के अनुसार महिला के ससुर बाहर कुछ काम कर रहे थे तथा उसकी सास उनके साथ थी। जब महिला की सास ने देखा की उक्त महिला काफी समय से कमरे में बंद है बाहर नहीं आ रही है तो उन्होंने अफरा तफरी में जाकर कमरे का दरवाजा खोला और पाया की उक्त महिला पंखे से लटकी हुई है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है की महिला मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है तथा उसके माता-पिता नोएडा में रहते हैं। अभी कुछ ही समय पहले महिला अपने ससुराल वालों से नाराज होकर अपने माता-पिता के पास चली गई थी। अभी कुछ ही दिन पहले ससुराल वाले महिला को वापस अपने घर लाए थे। बताया जाता है माता-पिता के पास जाने से पहले भी महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी एवं फिनायलनुमा कोई पेय पदार्थ पीने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंचकर सिविल लाइंस पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं राजकीय चिकित्सालय रुड़की में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एवं पूरी घटना की सच्चाई की जांच के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!