Latest Update
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की। लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की ने सोमवार को आधुनिक भारत की सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

सोलानी विहार कॉलोनी शेरपुर रुड़की में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि 19वीं सदी के महानायक महात्मा ज्योतिबा फुले ने स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। महाराष्ट्र में ही जन्मी अपनी धर्मपत्नी माता सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर उन्हें भारत की पहली महिला शिक्षिका बनाई और महिला शिक्षा का पहले स्कूल की स्थापना भी की।

उनके मिशन को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान के माध्यम से आगे बढ़ाया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में लोजमो अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष,पूर्व अधिकारी अजय कुमार , आईं आई टी से सेवानिवृत्त नरेंद्र सैनी, अशोक सैनी, दलित नेता लालचंद माजरा, सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता लाल सिंह राजपूत, आदेश सैनी, जोगेंद्र सैनी, अमित कुमार, चंद्र शेखर पांडे, हिमांशु पासवान, दानिश सिद्दीकी, किशन सिंह, दिनेश कुमार, हिमांशु पाल सैनी, नीटू कुमार आदि शामिल रहे।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!