Latest Update
Getting your Trinity Audio player ready...

*कार्यक्रम की पूर्व सूचना*

भारत विकास परिषद, उत्तराखंड

 विकास रत्न (पश्चिम) प्रांत

*चिंतन मनन प्रांतीय कार्यशाला* 

 आप सभी को सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि *प्रांतीय कार्यशाला” का आयोजन 25 जून 2022 दिन शनिवार को रूड़की में होने जा रहा है।*

 कार्यशाला प्रांतीय अध्यक्ष श्री बृज प्रकाश गुप्ता जी की अध्यक्षता में होगी। प्रांतीय महासचिव श्रीमती मनीषा सिंहल ने बताया कि कार्यशाला में आगामी महीनों में, हमें अपने-अपने दायित्व को निभाने हेतु क्या करना है? केन्द्र की नवीन योजनायें/कार्यक्रम क्या हैं और उनका कार्यान्वयन कैसे करना है? शाखा के दायित्वधारी एवं प्रकल्प प्रमुख के रूप में हमें क्या-क्या जानकारियाँ देनी चाहिए और कैसे परिषद कार्य को आगे बढ़ाना है? ऐसे बहुत से प्रश्नों के उत्तर और परिषद सम्बन्धी अन्य जानकारियाँ प्राप्त होंगी जो वर्ष भर हमारे कार्य के सुगम और सकारात्मक क्रियान्वयन में सहायक बनेंगी।

      उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख व संयोजक, प्रांतीय महिला सह संयोजिकाये, जिला एवं नगर प्रभारी, प्रांत की सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष , महिला संयोजिका, संगठन मंत्री तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भाग लेंगे ।

*कार्यक्रम*

*दिनाँक* 25 जून 2022

*दिन* शनिवार 

*समय* प्रात 9 से शाम 5 बजे तक 

*स्थान* रूड़की कॉलेज ऑफ

               इंजीनियरिंग,रूड़की

*पता* हरिद्वार- रूड़की कैनाल रोड, 

              निकट ग्राम बाजूहेडी

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!