Latest Update

ऑल इंडिया सैनी सभा के जिला महासचिव घोषित हुए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी

Getting your Trinity Audio player ready...

ऑल इंडिया सैनी सभा के जिला अध्यक्ष करण सिंह सैनी ने संगठन की हरिद्वार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी को जिला महासचिव घोषित किया है।

कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में समय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बृजपाल सिंह सैनी, नरेंद्र सैनी, सुंदर सिंह सैनी, डॉ. योगेंद्र कुमार सैनी, टेक चंद सैनी, अनिल सैनी, महावीर सिंह सैनी, जसवंत सैनी, अश्वनी सैनी, श्रीपाल सैनी, शिव शंकर सैनी, अजय सैनी, किशन सिंह सैनी को उपाध्यक्ष नामित किया गया।

जनपदीय कार्यकारिणी में सचिव पद पर विकास सैनी, अश्वनी सैनी, लाल सिंह सैनी, अरुण सैनी, दीपक सैनी, विजयपाल सैनी, रूपराम, किशोर सैनी, राजपाल सैनी, किशनपाल, अशोक सैनी को मनोनीत किया गया। संगठन सचिव पद पर अमित सैनी, रोहित कुमार सैनी, निर्देश सैनी, राकेश सैनी, राजेंद्र सैनी, देशराज सैनी, नेत्रपाल सैनी, अरुण कुमार सैनी, आनंद सैनी, अरविंद सैनी, धर्मपाल सैनी, संदीप सैनी, चरण सिंह सैनी, अशोक सैनी, अमित सैनी, शुभम सैनी को नियुक्त किया गया है। अपर सचिव सुभाष सैनी, राम सिंह सैनी, अतुल सैनी, सागर, नरेश सैनी, सुशील, रतन लाल सैनी, अशोक सैनी, किरण सैनी, अर्जुन सिंह सैनी, रामगोपाल, रवींद्र सैनी, किशनपाल सैनी, जयपाल सैनी, सुभाष सैनी, नरेश सैनी बनाए गए। रुड़की के रामनगर चौक स्थित एक होटल में ऑल इंडिया सैनी सभा के जनपदीय अधिवेशन में इसकी घोषणा की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा में सांसद बनाने पर भाजपा का आभार व्यक्त किया गया। ऑल इंडिया सैनी सभा के जिलाध्यक्ष करण सिंह सैनी ने बताया कि 27 जून को सैनी समाज का उपलब्धि सम्मेलन और भाजपा का आभार समारोह नगर निगम सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके अलावा यूपी सरकार में मंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल आदि भी समारोह में भाग लेंगे।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!