Latest Update

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ, हरिद्वार*

Getting your Trinity Audio player ready...

*उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ, हरिद्वार*

                *प्रेस-विज्ञप्ति*

           नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ० कल्पना सैनी के सम्मान में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार के तत्वावधान में आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, रुड़की के सभागार में स्वागत- अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ० अनिल शर्मा की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष राजेश सैनी के संचालन में सम्पन्न कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार से अनेक शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। राज्यसभा सांसद डॉ० कल्पना सैनी का शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

           मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ० कल्पना सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे भले ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सांसद निर्वाचित हो गई हो, फिर भी वह अपने आपको मूलतः शिक्षिका ही मानती हैं। डॉ० कल्पना ने कहा कि वे उत्तराखण्ड के विकास के लिए भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार के बीच समन्वयक का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वह 32 वर्ष प्रधानाचार्या रही हैं और शिक्षा व्यवस्था को बहुत नजदीक से देखा है, इसलिए शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में सक्रियता के साथ कार्य करेगी। सांसद डॉ० कल्पना सैनी ने उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा उनके अभिनन्दन को अपने परिवार में मिलने वाला स्नेह बताया, जो निश्चित रूप से उनका उत्साहवर्द्धन करने वाला है।

          समारोह की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ० अनिल शर्मा ने कहा कि डॉ० कल्पना सैनी का राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने से पूरा शिक्षक समाज गौरवान्वित हुआ है। डॉ० कल्पना बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व की धनी हैं, जो उच्च सदन के सांसद के रूप में सर्वथा योग्य और क्षमतावान है। डॉ० शर्मा ने आशा व्यक्त की कि एक सांसद के रूप में डॉ० कल्पना सैनी शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षक हित में अग्रणी होकर कार्य करेंगी।

           उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक भोपाल सिंह सैनी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा के बल पर डॉ० कल्पना सैनी सार्वजनिक क्षेत्र में बहुत लंबा सफर तय करेंगी।

              उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि हमारे संगठन को डॉ० कल्पना सैनी का सदैव स्नेहिल मार्गदर्शन मिला है और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी मिलता रहेगा।

        उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह पुण्डीर, जिला कोषाध्यक्ष मैनपाल सिंह, प्रधानाचार्य घनश्याम गुप्ता, संजय गर्ग, डॉ० दीपक शर्मा, महावीर सिंह , पुष्पा चौधरी, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कुँवर पाल सिंह चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी, प्रबन्ध समिति सदस्य श्रीमती सावित्री मंगला एवं हरिमोहन गुप्ता ने भी अपने सम्बोधन में डॉ० कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र गुप्ता एवं अध्यक्ष युद्धवीर सिंह एडवोकेट ने भी डॉ० कल्पना सैनी जी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानाचार्य चन्द्रप्रभा गुलेरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

      जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार , गीता मेहंदी रत्ता, आकांक्षा रस्तोगी, शशिबाला, अंतिम रानी , अर्चना चौहान, बबीता त्यागी, शशी जैन, उमा रानी, रजनी बंसल, सुषमा रानी, सुनीता डूडेजा , श्रद्धा शर्मा हिंदू, सुनील कुमार चौहान, दीपक नौटियाल, पंकज शर्मा, रविंद्र कुमार राठी ,राजू सिंह, गगन वीर सिंह तोमर, अनिल कुमार शर्मा , विनीता कुर्ल, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार सैनी, पारस चौधरी, वेद प्रकाश , धर्मदास, प्रमोद सैनी, संजय कुमार, मनोज लामियान, लोकेश कुमार, दीप्ति चौहान, प्रियंका सैनी , वीरेंद्र प्रभु, राजीव सैनी, राजेश कुमार, सतीश पाल, गीता रौतेला, संगीता गोसाई, अंजू त्यागी, मोनिका सैनी, अखिलेश मोहन शर्मा, मोनिका शर्मा, शकुन कौशिक, प्रमोद चौहान, पुष्पराज चौहान , संजय पाल, निधि शर्मा , पारुल सैनी, पुनीत चौधरी, अभिषेक सैनी, प्रेरणा सैनी , शालू अरोरा, अमित कुमार, रजनीश गोयल ,बलराम गुप्ता, रूपचंद कटारिया, ठाकुर मोहित सिंह, अमित कुमार, संचित शर्मा, सोमवीर सिंह, कृष्ण गोपाल उपाध्याय आदि अनेक शिक्षक – शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!