Latest Update
Getting your Trinity Audio player ready...

आज अभिषेक चंद्रा जी मंडल अध्यक्ष पूर्वी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष समापन समारोह के उपलक्ष में चर्चा हुई चर्चा में मुख्य रूप से 11 तारीख को होने वाले समापन समारोह में अपने मंडल से अधिक से अधिक संघ सेवकों एवं संगठन के जुड़े लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर जोर दिया गया एवं योजना बनाई गई थी किस प्रकार इस कार्यक्रम में रुड़की नगर से अधिक से अधिक संख्या में संघ की विचारधारा रखने वाले लोगों एवं संघ की विचारधारा रखने वाले लोगों को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया जाए।

इस कार्यक्रम में माननीय सरकार्यवाह श्रीमान दत्तात्रेय जी होसबोले का सानिध्य एवं उद्बोधन प्राप्त होगा। आज की संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक चंद्रा महामंत्री संजय त्यागी महामंत्री ब्रिज मोहन सैनी उपाध्यक्ष ममता राणा सचिन कश्यप मंत्री राजीव चौधरी विनीत प्रजापति सुरेश शिवा मुनीश शर्मा राजकुमार शर्मा जी वेदराज टेक वल्लभ महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गोयल एसटी मंडल अध्यक्ष राजपाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!