Latest Update

सर्व समाज सेवा संगठन ने आज गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए सम्बंधित सामान देकर निर्धन परिवार की मदद की हैं

Getting your Trinity Audio player ready...

रूड़की में सर्व समाज सेवा संगठन विभिन्न क्षेत्रों में अपना काम कर रहा हैं। वही सर्व समाज सेवा संगठन ने आज भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए सम्बंधित सामान देकर निर्धन परिवार की मदद की हैं। आपको बता दें कि सर्व समाज सेवा संगठन पिछले लंबे समय से गरीब और असहाय परिवारों की मदद कर रहा हैं जिससे क्षेत्र के काफी लोग संगठन के इस कार्य की सराहना भी कर रहे है। वही सर्व समाज सेवा संगठन ने शादी के लिए बर्तनों का सेट,कम्बल,साड़ी के साथ बेटी को शगुन भी भेंट किया। साथ ही लड़की के परिजनों ने सर्व समाज सेवा संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया।वही सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष नीलम चौधरी का कहना है कि उनका संगठन हमेशा सर्व समाज के हर वर्ग की मदद के लिए तत्पर रहेगा। खासतौर पर गरीब और असहाय लोगों की सेवा पर लगा रहेगा। इसलिए संगठन लगातार सेवा कर रहा है।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!