Latest Update

मेयर गौरव गोयल ने डिवाइडरों पर लगे पेड़-पौधों को गर्मी से राहत देने के लिए जल का छिड़काव किया

Getting your Trinity Audio player ready...

 

 

रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने गर्मी की बढ़ती तपिश के चलते नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य डिवाइडरों पर लगे पेड़-पौधों को गर्मी से राहत देने के लिए जल का छिड़काव किया।मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम का पानी से भरा टैंकर मंगाकर स्वयं सड़क पर उतरकर इन पेड़ पौधों को गर्मी में पानी देकर पेड़ पौधों की सुरक्षा तथा इनको संरक्षित का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी से बढ़कर कोई सेवा और पुण्य का कार्य नहीं है।

 

 

जीव-जंतुओं को गर्मी से राहत दिलाने में जहां पानी बहुत उपयोगी है,वहीं पेड़-पौधों को बचाने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।मनुष्य हो या पशु ग्रीष्म ऋतु में पानी के मिलने पर सब आत्म संतुष्ट होते हैं।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों को बचाने के लिए समय पर पानी की आपूर्ति होनी चाहिए।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए पेड़-पौधे बहुत आवश्यक है,जिसके लिए नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में पार्कों का निर्माण तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!