Latest Update

15 मई को निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा जोर शोर से चल रही है तैयारियां:-

Getting your Trinity Audio player ready...

15 मई को निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा जोर शोर से चल रही है तैयारियां:-
शोभा यात्रा के संयोजक सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि रुड़की का समस्त ब्राह्मण समाज भगवान विष्णु के छठे अवतार अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में 15 मई को भव्य शोभायात्रा का आयोजन करने जा रहा है। शोभा यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है।

भगवान परशुराम शोभायात्रा की कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित जेपी शर्मा जी ने कहा कि शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी और आसपास के ब्राह्मण समाज के लोग भी भगवान परशुराम शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी सभी के भगवान हैं और भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में सभी रुड़की नगर के वासियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक ऋषि पाल शर्मा जी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन होता रहा है लेकिन कोरोनावायरस देखते हुए 2 वर्ष शोभायात्रा नहीं निकाली गई।
इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा जी ने कहा कि शोभा यात्रा भव्य रूप में आयोजित की जा सके उसके लिए उनकी नगर में आयोजक मंडल के सदस्य व पदाधिकारी संपर्क कर रहे हैं।
इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण समाज के महामंत्री अरुण कुमार शर्मा जी ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा के लिए युवाओं में अलग सा उत्साह है आज का युवा भगवान परशुराम के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज को एक नई दिशा देना चाहता है।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ राजकुमार शर्मा जी ने कहा कि आज समय आ गया है जब हम सबको मिल जुलकर धार्मिक भावना से धार्मिक आयोजनों में प्रतिभाग करना चाहिए और धर्म लाभ प्राप्त करना चाहिए।
इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष रामदेव शर्मा , भारतीय ब्राह्मण समाज के मंत्री चेतन शर्मा , रोहित शर्मा ,सचिन शर्मा ,शुभम शर्मा ,सचिन पंडित ,आदित्य शर्मा ,सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!