Latest Update

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला हरिद्वार के चुनाव निर्विरोध हुई संपन्न।

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ,जनपद- हरिद्वार उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद हरिद्वार के जिला-चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिला चुनाव अधिकारी एवं उधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष अजय शंकर कौशिक, चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रदेश महामन्त्री ई० वी० कुमार, सह चुनाव अधिकारी मेजबान प्रधानाचार्य मनोज सैनी, प्रान्तीय संरक्षक भोपाल सिंह सैनी, निवर्तमान प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ० अनिल शर्मा, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पुण्डीर, प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी एवं विजय प्रधान, पूर्व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में राजेश सैनी ज्वालापुर को जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार रोहालकी को जिलामन्त्री एवं प्रमोद कुमार लक्सर को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुना गया। सुनील कटारिया ने जिलाध्यक्ष पद और प्रमोद कुमार ने जिलामन्त्री पद से अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया। काशीपुर से पधारे जिला चुनाव अधिकारी अजय शंकर कौशिक, देहरादून से पधारे पर्यवेक्षक ई० वी० कुमार एवं सह चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य मनोज सैनी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिला-चुनाव को निर्विरोध सम्पन्न कराने के लिए जनपद हरिद्वार के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। निवर्तमान प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ० अनिल शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीनों पदाधिकारी जनपद में संगठन को और मजबूत करते हुए शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षक हित मे कार्य करेंगे। प्रान्तीय संरक्षक भोपाल सिंह सैनी ने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा व्यक्त की कि वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में सदैव तत्पर रहेंगे। प्रान्तीय उपाध्यक्ष डा.प्रदीप त्यागी एवं विजय प्रधान, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह पुण्डीर, जिलाध्यक्ष टिहरी सुरेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश मंत्री रामकुमार चौहान, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कुँवर पाल सिंह चौहान, देहरादून से पधारे राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, विनोद बिष्ट, वरिष्ठ प्रधानाचार्य घनश्याम गुप्ता, डॉ० दीपक शर्मा, समय सिंह सैनी, सत्यपाल सिंह, अजय कुमार एवं राजेन्द्र सिंह वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मैनपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, विपिन सैनी, सुषमा चौधरी एवं सतेन्द्र चौहान ने भी अपने अपने सम्बोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निर्विरोध चुने गए जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जिलामन्त्री जितेन्द्र एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनपद के सभी शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा दीपक नौटियाल, घनश्याम गुप्ता, कुंवरपाल सिंह चौहान, सुषमा बालियान, विरेंद्र प्रभु,अखिलेश मैठाणी, मनोज सिखौला, डा दीपक शर्मा, विपिन सैनी, रविन्द्र सिंह, सुनील धीमान, पुष्पेंद्र चौहान, दिनेश सैनी, अश्विनी शर्मा,डॉ० पारस चौधरी, महेश चौहान, मैनपाल सिंह, अमित कुमार, राजीव सैनी, रवीन्द्र सिंह, सुनील धीमान, आजाद सिंह, सतीश पाल, रक्षपाल सिंह चौहान, श्रद्धा शर्मा, मोहिनी पुण्डीर, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह, मोनिका शर्मा, योगेश सिंह, विश्वास चौधरी, मुकेश सिंह, गगनवीर तोमर, विजय कुमार, मनोज कुमार, अनुज पाण्डे, समय सिंह, संजय कुमार, रजनी, शैली चौहान, अनु चौहान, अंजु त्यागी, कुमुद चौहान, नेहा चौहान , शालिनी चौहान, शालिनी गालियान, शकुन कौशिक, आशा चौहान, शर्मिष्ठा चौहान, प्रियंका शुक्ला सुनीता लीना, रजनी चतुर्वेदी, आशा पाटील, अंजु सिंह, पूजा सैनी, उर्मिला, मनीष चौहान, धर्मबीर सिंह, उमेश कुमार, आदि अनेक शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!