Latest Update

सूर्य ग्रहण 2023: अक्टूबर में इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए कब रहेगा सूतक काल

Getting your Trinity Audio player ready...

पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगा था। अब अक्टूबर में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भी इसी महीने लगेगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है।अक्टूबर में किस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा, यह किस प्रकार का होगा, भारत से दिखेगा या नहीं , आइये जानते हैं। 

सूर्य ग्रहण की तिथि 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जब वलयाकार सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा पृथ्वी से अपनी सामान्य दूरी से दूर होता है जिस चलते यह सूर्य से छोटा नजर आता है और ग्रहण लगने पर ऐसा प्रतीत होता कि आसमान में रिंग ऑफ फायर बन गया है। इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है।

भारत से सूर्य ग्रहण दिखेगा या नहीं ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से देखा जा सकता है। 

सूतक काल लगेगा या नहीं ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। भारत से ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा इस चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य हीं होगा। 

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!