Latest Update

प्लास्टिक जलाने पर आठ कोल्हू किए सील, कोल्हुओं में प्लास्टिक कचरा जलाकर बनाया जा रहा था गुड़

Getting your Trinity Audio player ready...

भगवानपुर । उपजिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की की टीम के साथ इकबालपुर व जहाजगढ़ के समीप आठ कोल्हुओं को प्रदूषण फैलाए जाने पर सील कर दिया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि इन सभी कोल्हुओं में प्लास्टिक कचरा जलाकर गुड बनाया जा रहा था।

जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने की। जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष कुमार, डॉ अजीत, नायब तहसीलदार अनिल कंबोज, कानूनगो सोमपाल सिंह के साथ मिलकर छापेमारी की गई है। जिसमें आठ कोल्हुओं में प्लास्टिक जलाकर गुड़ बनाते पकड़ा गया। टीम ने इन्हें सील कर दिया।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!