Latest Update

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर तिरंगा फैलाकर शहीदों को नमन किया

Getting your Trinity Audio player ready...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की के केशव धाम कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया lइस अवसर पर जिला संघचालक प्रवीण जी द्वारा कहां गया की स्वतंत्रता का मोल लाखों शहीदों द्वारा अपनी जान निछावर कर दिया गयाl इस अवसर पर देश को पराधीन करने वाली तथा देश को स्वतंत्र करने वाली तथा विभाजन की परिस्थितियों पर चिंतन मनन करना चाहिएl तथा भारत माता की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च निछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए lउन्होंने कहा की 1950तक संघ की शाखों एवं कार्यालय पर तिरंगा ध्वज फहराया जाता था केंद्र सरकार ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था l नवीन जिंदल सांसद द्वारा अपनी फैक्ट्री में राष्ट्रध्वज फहराया गया जिसके लिए उन पर कार्रवाई हुई राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर जिंदल कोर्ट गए 2002 में सभी जगह तिरंगा फहराने की छूट मिली 2022 में घर-घर तिरंगा फहराया गयाl तिरंगा देश की आन बान शान का प्रतीक है 1954 में दमन एवं दीप में प्रथम बार राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा फहराया गया 1961 में गोवा को भारत में विलय करने के लिए सैकड़ों स्वयंसेवको का योगदान रहाl 1962 में चीन के साथ युद्ध में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वयंसेवकों की राष्ट्रभक्ति कार्यों एवं त्याग को देखकर 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित कियाl जिसमें 3500 गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने परेड मे भाग लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा में सेवा के लिए स्वयंसेवक सबसे पहले पहुंचते हैं उन्होंने आह्वान किया जो भी कार्य करते हैं उसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा करेंl

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अनुज जी द्वारा ग्लोबल लाइब्रेरी मैं राष्ट्र ध्वज फराहकर एवं राष्ट्रगान कर अखंड भारत पर अपने विचार व्यक्त किएl

       

            सहदेव सिंह पुंडीर 

जिला प्रचार प्रमुख रुड़की

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज
error: Content is protected !!